भोपाल: राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (SCRB), पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा ICJS Implementation and Digital Integration विषय पर आज 28 जून (रविवार) को एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ कुशाभाऊ ठाकरे सभागार, में किया गया, जिसका शुभारंभ पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो जयदीप प्रसाद के नेतृत्व में हुआ। जिसमें न्यायमूर्ति संजीव एस कलगांवकर, उच्च न्यायालय, मध्यप्रदेश मौजूद रहे। इस कार्यशाला में प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक न्यायाधीश, अभियोजन, जेल, फॉरेंसिक तथा स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि शामिल हुए।
इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य Interoperable Criminal Justice System (ICJS) के तहत पुलिस, अभियोजन, न्यायालय, जेल, फॉरेंसिक एवं स्वास्थ्य विभाग के मध्य डिजिटल समन्वय और डेटा इंटरऑपरेबिलिटी को सुदृढ़ बनाना तथा ICJS के Implementation में आ रही चुनौतियों, वर्तमान प्रणाली में मौजूद कमियों और उनके समाधान पर चर्चा की गई साथ ही इसमें विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे, कार्यशाला में ICJS के विविध पहलुओं पर अतिरिक्त उप निदेशक एनसीआरबी नई दिल्ली प्रसून गुप्ता, फॉरेसिंक व साइबर एक्सपर्ट मुंबई डॉ सैयद शरीक महदी रिजवी, एनआईसी भोपाल सुनील जैन शामिल हुए, इन्होंने तकनीकी सत्रों का संचालन किया।
