
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बुराहनपुर स्थित श्री परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम परिसर में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत उद्यमियों द्वारा प्रदर्शित उत्पादों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने उद्यमियों से सीधा संवाद कर उनके कार्यों, नवाचारों और चुनौतियों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने उत्पादों की गुणवत्ता और विविधता की सराहना करते हुए उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन मिलता है और आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलती है।
