घूरकर देखने पर गोली मारकर युवक की हत्या, पत्नी और दो बेटे भी घायल

ग्वालियर। घूरकर देखने के विवाद में दो पड़ोसियों में झगड़ा हो गया। एक पक्ष ने रायफल से करीब 20 राउंड फायर किए, जिसमें एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और दो बेटे घायल हैं।घटना आधी रात बाद मुरार थाना क्षेत्र के बड़ा गांव खुरैरी में हुई। इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। हमलावर फरार हैं। मृतक की पहचान रमेश उर्फ पप्पू कुशवाह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से भिंड का रहने वाला था।फायरिंग में घायल रमेश के बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रात में रमेश बाजार से अपने घर लौट रहा था, तभी आरोपी पक्ष के घर के सामने घूरकर देखने की बात पर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। इसी बीच आरोपी अनार सिंह, सुखवीर, रामू और राजपाल ने रायफल निकाल ली और छत पर चढ़कर फायरिंग शुरू कर दी।गोली चलते ही रमेश घर की तरफ भागा, लेकिन दरवाजे पर ही उसे गोली लग गई, उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बीच-बचाव करने आए पप्पू की पत्नी पुष्पा और उनके दो बेटे भी घायल हुए हैं। उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

Next Post

दतिया में शादी समारोह के दौरान युवक की कुएं में गिरने से मौत

Wed May 6 , 2026
दतिया। गोराघाट थाना अंतर्गत दबराबाग में एक शादी समारोह के दौरान कुएं में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। ग्राम उपरांय निवासी रिकू अहिरवार ने बताया कि रात में वह अपने भाई वीरसिंह और जगदीश के साथ दबराबाग […]

You May Like