एनआईए की बड़ी कार्रवाई: म्यांमार आतंकी कनेक्शन में सात विदेशी नागरिक गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 18 मार्च (वार्ता) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सात विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें छह यूक्रेनी नागरिक और एक अमेरिकी नागरिक शामिल हैं। इन पर म्यांमार में आतंकी गतिविधियों से जुड़े प्रशिक्षण देने का आरोप है।

एनआईए के अनुसार, सभी आरोपी अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए थे और म्यांमार में हथियार चलाने तथा ड्रोन ऑपरेशन का प्रशिक्षण देने में कथित रूप से शामिल थे। जांच में यह भी सामने आया है कि प्रशिक्षण में इस्तेमाल किए जाने वाले ड्रोन यूरोप से खरीदे गए थे।

गिरफ्तार आरोपियों को विशेष एनआईए अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 11 दिनों की एनआईए हिरासत में भेज दिया गया है।

फिलहाल एजेंसी आरोपियों से अवैध प्रवेश, हथियार प्रशिक्षण, ड्रोन संचालन और ड्रोन खरीद नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ कर रही है। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि इनका संबंध किसी बड़े आतंकी संगठन या नेटवर्क से तो नहीं है और क्या ये किसी बड़े आतंकी मॉड्यूल के लिए लोगों को प्रशिक्षण दे रहे थे।

एनआईए इस पूरे मामले के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की भी जांच कर रही है, जिससे आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

 

 

Next Post

शिवपुरी में अपहरण के 5 आरोपी गिरफ्तार, युवक को सकुशल किया बरामद

Wed Mar 18 , 2026
शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र के समोहा डैम से एक युवक का अपहरण करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अपहृत को सकुशल बरामद कर लिया है, जबकि 6 अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।एसडीओपी प्रशांत शर्मा ने बताया कि ग्राम बेरखेड़ा निवासी 22 […]

You May Like