टाटा मोटर्स ने 2025-26 में पेटेंट के लिए 144 आवेदन किये

मुंबई, 29 अप्रैल (वार्ता) भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स लिमिटेड ने 31 मार्च 2026 को समाप्त पिछले वित्त वर्ष में 144 पेटेंट आवेदन फाइल करके अपना एक नया रिकार्ड बनाया। यह कंपनी की ओर से किसी एक साल में पेटेंट के लिए प्रस्तुत आवेदनों की सबसे बड़ी संख्या है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि ये फाइलिंग कंपनी की रणनीतिक प्राथमिकताओं के पूरी तरह अनुरूप हैं। ये वाहनों की बेहतर सुरक्षा, ज़्यादा विश्वसनीयता, स्वामित्व की कुल लागत को कम करने और यात्रियों के लिए आराम बढ़ाने के लिए नवाचारों से जुड़े हैं।

टाटा मोटर्स लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट और इंजीनियरिंग प्रभाग प्रमुख अनिरुद्ध कुलकर्णी ने कहा, ” हम जो कुछ भी करते हैं, उसके मूल में इनोवेशन ही है। वित्त वर्ष 2025-26 में फाइल किए गए रिकॉर्ड संख्या में पेटेंट आवेदन हमारी इंजीनियरिंग टीमों के जुनून, रचनात्मकता और तकनीकी उत्कृष्टता का प्रमाण हैं। यह कमर्शियल मोबिलिटी के क्षेत्र में इनोवेशन के लिए कंपनी को एक वैश्विक मानक के रूप में स्थापित करने के हमारे विज़न को और मज़बूत करता है। हम अपने ग्राहकों, समुदायों और देश के दीर्घकालिक हितों की सेवा के लिए अपनी इनोवेशन क्षमताओं का उपयोग करने के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।”

.....

Next Post

​कलेक्टर वर्मा ने जानी उपार्जन की जमीनी हकीकत: मंडी में किसानों के साथ बैठकर किया भोजन

Wed Apr 29 , 2026
इंदौर। मंडी निरीक्षण के दौरान कलेक्टर शिवम वर्मा ने किसानों से सीधे संवाद कर उपार्जन व्यवस्था की जमीनी हकीकत जानी। उन्होंने मंडी में पहुंचे किसानों से तौल, भुगतान और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने केंटीन में किसानों के साथ बैठकर […]

You May Like