भिंड कलेक्टर को हटाने की मांग पर किसानों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

भिंड। शहर के लहार चुंगी चौराहे पर किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर कलेक्टर को हटाने की मांग की है। आंदोलन का नेतृत्व किसान नेता एवं बार एसोसिएशन के पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट नरेंद्र चौधरी कर रहे हैं। उन्होंने कलेक्टर पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि राजस्व विभाग के मामलों में आरआई और पटवारी किसानों से वसूली कर रहे हैं। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि जिले में खाद की कालाबाजारी हो रही है, जिसके कारण किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रही। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक भिंड कलेक्टर को हटाया नहीं जाता, तब तक यह धरना अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा।

Next Post

ग्वालियर में 48 घंटे से जारी आफत की बारिश से नदी नाले उफान पर, हाईवे जाम

Wed Sep 3 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर अंचल में लगातार 48 घंटों से आफत की बारिश जारी है। लगातार बारिश से अंचल के नदी नाले ओवरफ्लो होकर चल रहे है। वहीं बारिश से हाईवे, सड़कें धंस रही है। तिघरा सहित आसपास के बांधों के गेट खुलने से गडढों, सड़कों पर जलभराव हो गया है। इससे […]

You May Like