ग्वालियर में 48 घंटे से जारी आफत की बारिश से नदी नाले उफान पर, हाईवे जाम

ग्वालियर। ग्वालियर अंचल में लगातार 48 घंटों से आफत की बारिश जारी है। लगातार बारिश से अंचल के नदी नाले ओवरफ्लो होकर चल रहे है। वहीं बारिश से हाईवे, सड़कें धंस रही है। तिघरा सहित आसपास के बांधों के गेट खुलने से गडढों, सड़कों पर जलभराव हो गया है। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है और वाहन भी पसर रहे है। डबरा में कुछ स्थानों पर जलभराव के कारण कई परिवार फंस गए, जिन्हें पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर निकाला है। बारिश के चलते जौरासी पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर टूटकर हाइवे पर आने लगे। अचानक हुई घटना से कुछ वाहन चालक हादसे का शिकार होने से बचे। इधर ग्वालियर के निचले इलाके जलमग्न हो गये है। पानी निकालने के लिये दिनभर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां सड़कों पर दौड़ती रही।

बीते 48 घंटों से ज्यादा से लगातार हो रही बारिश ने शहर और देहात में कोहराम मचा रखा है। दिनभर बारिश से जहां सड़कें जलमग्न है। वहीं व्यापारी हाथ पर हाथ धरे बैठे है। बाजार में ग्राहकी शून्य है। वहीं बारिश से मंडी में सब्जियों की आवक नहीं होने से सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। इधर आफत की बारिश के कारण रमौआ बांध से पानी छोड़े जाने के बाद सिरोल चैराहे पर पानी का बहाव आने से थाने और चौराहे के बीच का आवागमन बंद हो गया। कई जगह सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया है। इसी तरह भितरवार, डबरा, डबरा देहात में भी अत्याधिक जलभराव के हालत है। इन इलाकों में पुलिस और प्रशासन की टीम अलर्ट मोड पर रहकर स्थिति पर नजर रखे हुए है। डबरा में कुछ स्थानों पर जलभराव के कारण कई परिवार फंस गए, जिन्हें पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर निकाला है। लगातार बारिश से अब अचानक पहाड़ टूटकर गिर रहे है। इससे हाइवे का रास्ता जाम हो गया है।

Next Post

सुबह-सुबह ध्यान करने से होते है फायदे,

Wed Sep 3 , 2025
आयुर्वेद के अनुसार, दिन की शुरुआत ध्यान (मेडिटेशन) से करना बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन आहार भी उतना ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसका असर हमारे शरीर, त्वचा और सम्पूर्ण स्वास्थ्य पर पड़ता है। बादाम को सात्विक आहार माना गया है। इसमें विटामिन E, हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो […]

You May Like

मनोरंजन