ग्वालियर: भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार के ललितपुर कॉलोनी स्थित विधायक कार्यालय पर क्षेत्र की पांच हजार से अधिक बहनें पहुंची और विधायक डॉ सिकरवार को राखी बांधकर, मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया ।
विधायक डॉ.सिकरवार ने बहनों के पैर छूकर एवं उपहार भेंट कर सम्मान किया । सुबह से रात तक बहनों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा ।
