सीएम हेल्पलाइन ग्रेडिंग में सिंगरौली फिसला, पहले से दूसरे स्थान पर पहुंचा जिला

सिंगरौली: सीएम हेल्पलाइन 181 की ताजा जारी जिलेवार ग्रेडिंग में सिंगरौली जिला इस बार पहले स्थान से खिसककर दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। लगातार दो बार प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले जिले के लिए यह गिरावट चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि जिले ने 90.78 प्रतिशत वेटेज स्कोर के साथ ‘ए’ ग्रेडिंग बरकरार रखते हुए अपनी मजबूत कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया है।
गौरतलब है कि सिंगरौली इससे पहले लगातार दो बार प्रदेश में नंबर एक पर रहा था। इस बार भी शिकायतों के निराकरण में जिले का प्रदर्शन अच्छा रहा, लेकिन अन्य जिलों के बेहतर स्कोर के चलते सिंगरौली को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। प्रशासन इसे सुधार के अवसर के रूप में देख रहा है।माह फरवरी 2026 में जिले में कुल 1072 शिकायतें दर्ज की गई थीं, जिनमें से 983 का संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया गया। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के नेतृत्व में टीम ने शिकायतों के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाई। कई मामलों में शिकायतकर्ताओं से सीधे संपर्क कर उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान किया गया, जिससे संतुष्टि स्तर बेहतर बना रहा।

थाना स्तर पर भी बेहतर कार्य देखने को मिला। विन्ध्यनगर, महिला थाना, मोरवा, गढ़वा, निगरी, निवास, तिनगुड़ी और नौड़िहवा थानों ने 95 प्रतिशत से अधिक वेटेज स्कोर हासिल किया, जबकि अन्य थानों का प्रदर्शन भी 85 प्रतिशत से ऊपर रहा।रैंकिंग में हल्की गिरावट के बाद अब पुलिस एवं प्रशासन ने और बेहतर रणनीति बनानी शुरू कर दी है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आगामी ग्रेडिंग में सिंगरौली फिर से प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर सके।

Next Post

अल्लाह की इबादत में झुके सिर, अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ

Sat Mar 21 , 2026
सिंगरौली:माह-ए-रमजान के समापन के बाद शनिवार को मुबारक ईद का त्योहार क्षेत्र में हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हजारों मुस्लिम श्रद्धालुओं ने विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की। नमाज के दौरान नमाजियों के सिर अल्लाह की इबादत […]

You May Like