अल्लाह की इबादत में झुके सिर, अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ

सिंगरौली:माह-ए-रमजान के समापन के बाद शनिवार को मुबारक ईद का त्योहार क्षेत्र में हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हजारों मुस्लिम श्रद्धालुओं ने विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की। नमाज के दौरान नमाजियों के सिर अल्लाह की इबादत में झुके और देश की तरक्की, खुशहाली तथा अमन-चैन के लिए दुआएं मांगी गईं।

शनिवार सुबह गोसलवारा जामा मस्जिद (बड़ी मस्जिद) एवं मदीना मस्जिद सहित आसपास के ईदगाहों में बड़ी संख्या में लोग नमाज के लिए पहुंचे। मदीना मस्जिद में जहां मोहम्मद इफ्तखार ने नमाज अदा कराई वहीं गोसलवारा जामा मस्जिद में मौलाना मोहम्मद इम्तियाज ने ईद की नमाज पढ़ी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और घर-घर जाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। पूरे क्षेत्र में आपसी सौहार्द और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
ईदी पाकर खिले बच्चों के चेहरे
ईद के मौके पर बच्चों में खास उत्साह नजर आया। नमाज के बाद बच्चों ने बड़ों से ईदी की मांग की। जैसे ही उन्हें ईदी मिली, उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। दिनभर लोग एक-दूसरे के घर जाकर ईद मिलन करते रहे और देर शाम तक त्योहार का सिलसिला जारी रहा।
चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
ईद को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। शनिवार सुबह मस्जिदों और व्यस्त स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई। एसडीओपी गौरव पाण्डेय व मोरवा निरीक्षक कपूर त्रिपाठी ने भी क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए मस्जिद पहुंचकर नमाजियों को ईद की शुभकामनाएं दीं।

Next Post

सीएम डॉ यादव ने उस्ताद बिस्मिल्लाह खान को किया याद, गणगौर तीज पर दी शुभकामनाएं

Sat Mar 21 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने देश की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को नमन करते हुए भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। उन्होंने कहा कि उस्ताद बिस्मिल्लाह खान काशी ही नहीं बल्कि पूरे देश की सांस्कृतिक चेतना के जीवंत प्रतीक थे, जिन्होंने शहनाई जैसे […]

You May Like