भागीरथपुरा में मण्डलोई, राजन ने लिया जायजा

इंदौर: शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में जहरीले पानी की घटना के बाद आज सुबह प्रदेश के अपर मुख्य सचिव द्वय ने दौरा किया. दौरे के दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वास्थ्य, जल आपूर्ति, स्वच्छता एवं ड्रेनेज सुधार कार्यों की मौके पर समीक्षा की. साथ ही अधिकारियों को क्षेत्र में ड्रेनेज और नर्मदा लाइन का काम तेजी से करने के निर्देश दिए.आज सुबह प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई और इंदौर प्रभारी अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन ने भागीरथपुरा क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया. दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कलेक्टर शिवम वर्मा और निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, स्वास्थ, नगर निगम, प्रशासन,पीएचई विभाग के अधिकारी मौजूद थे.

अपर मुख्य सचिव मण्डलोई और राजन ने भागीरथपुरा की पानी की टंकी, स्वास्थ्य केन्द्र, संजीवनी केन्द्र, आँगनवाड़ी सहित क्षेत्र में चल रहे ड्रेनेज तथा पेयजल लाईन सुधार के कार्यों का निरीक्षण किया. भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने प्रभावित नागरिकों के उपचार व्यवस्थाओं की उपलब्धता, शुद्ध जल आपूर्ति की स्थिति तथा स्वच्छता कार्यों को देखा. उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और प्रभावित क्षेत्र के हर नागरिक तक स्वास्थ्य सेवाए पहुँचे. उन्होंने क्षेत्र के हर रहवासी का स्वास्थ्य परीक्षण लगने के आदेश भी दिए. साथ ही जो मरीज ठीक स्वास्थ हो चुके है, उनकी भी निगरानी रखी जाएं.

हर नागरिक को स्वास्थ्य कार्ड दें
मण्डलोई और राजन ने स्वास्थ विभाग को निर्देश दिए कि भागीरथपुरा क्षेत्र में हर नागरिक को स्वास्थ्य कार्ड दिया जाए. कार्ड में जांच, उपचार एवं फॉलो-अप से संबंधित समस्त विवरण दर्ज करें, जिससे भविष्य में भी स्वास्थ्य निगरानी में समस्या नहीं आए. दूषित पानी की समस्या के स्थाई समाधान के लिए ड्रेनेज कार्यों की भी समीक्षा की गई. पेयजल की लाईन भी डालने का काम तेजी से जारी है. उन्होंने बोरिंग के पानी को पीने के पानी में उपयोग नहीं करने के संबंध में निर्देश दिए और कहा कि बोरिंग का पानी कोई भी नागरिक पीने में उपयोग नहीं करें.

Next Post

भारतीय अंडर-19 टीम ने डीएलएस पद्धति स्कॉटलैंड को 121 रनों से हराया

Sun Jan 11 , 2026
बुलावायो, (वार्ता) वैभव सूर्यवंशी (96), विहान मल्होत्रा (77), ऐरन जॉर्ज (61) और अभिज्ञान कुंडु (55) की अर्धशतकीय पारियों के बाद खिलन पटेल और दीपेश देवेंद्रन (तीन-तीन विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम ने शनिवार को वर्षा प्रभावित अंडर-19 विश्वकप अभ्यास मुकाबले में स्कॉटलैंड को डकवर्थ लुईस पद्धति से […]

You May Like

मनोरंजन