भारतीय अंडर-19 टीम ने डीएलएस पद्धति स्कॉटलैंड को 121 रनों से हराया

बुलावायो, (वार्ता) वैभव सूर्यवंशी (96), विहान मल्होत्रा (77), ऐरन जॉर्ज (61) और अभिज्ञान कुंडु (55) की अर्धशतकीय पारियों के बाद खिलन पटेल और दीपेश देवेंद्रन (तीन-तीन विकेट) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम ने शनिवार को वर्षा प्रभावित अंडर-19 विश्वकप अभ्यास मुकाबले में स्कॉटलैंड को डकवर्थ लुईस पद्धति से 121 रनों से हरा दिया।

स्कॉटलैंड को 375 रनों का विशाल लक्ष्य मिला था। जिसे वर्षा की बाधा के बाद 24 ओवरों में 234 रन कर दिया गया। स्कॉटलैंड के बल्लेबाजी भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे अधिक देर तक नहीं टिक सके और अंतराल पर विकेट गंवाते रहे उनकी टीम 23.2 ओवर नौ विकेट पर 112 रन ही बना सकी और 121 रनों से मुकाबला हार गई। स्कॉटलैंड के लिए थियो रॉबिन्सन ने सर्वाधिक 30 रनों की पारी खेली। इसके आलवा मैक्स चैपलिन (23) रन बनाकर आउट हुये। जेक वुडहाउस (12) और मनु सारस्वत (23) रन बनाकर नाबाद रहे। शेष बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके।

भारतीय अंडर-19 टीम के लिए खिलन पटेल और दीपेश देवेंद्रन (तीन-तीन विकेट) लिये। मोहम्मद एनान को दो विकेट मिले। किशन सिंह ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां टॉस जीतकर स्कॉटलैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारत की अंडर-19 के लिए आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी ने आतिशी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करे हुए पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़े। सातवें ओवर में ओली जोन्स ने आयुष म्हात्रे 19 गेंदों में 22 रन को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। भारत का दूसरा विकेट 17वें ओवर में वैभव सूर्यवंशी के रूप में गिरा, जब वह शतक से महज चार रन पीछे थे। उन्हें मनु सारस्वत ने आउट किया। वैभव सूर्यवंशी ने 50 गेंदों में नौ चौके और सात छक्के लगाते हुए 96 रनों की पारी खेली। 17वें ओवर में जॉर्ज कटलर ने ऐरन जॉर्ज 58 गेंदों में (61) को अपना शिकार बना लिया।

इसके बाद विहान मल्होत्रा और अभिज्ञान कुंडु ने 95 रन जोड़े। ओली जोन्स ने विहान मल्होत्रा को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। विहान मल्होत्रा ने 81 गेंदों में छह चौके और एक छक्का उड़ाते हुए 77 रन बनाये। अभिज्ञान कुंडु 48 गेंदों में 55 और कनिष्क चौहान तीन रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद ओली जोन्स ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए भारतीय रनों पर रोक लगाई और उनके विकेट भी झटके। कनिष्क चौहान (तीन) और मोहम्मद एनान (नौ) ओली जोन्स का शिकार बने। भारतीय अंडर-19 टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 374रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

स्कॉटलैंड के लिए ओली जोन्स ने चार विकेट लिये। फिनेले जोन्स, मनु सारस्वत और मैक्स चैपलिन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

शराबखोरी में भी नंबर 1, इंदौरी पी गए 3731 करोड़ की शराब

Sun Jan 11 , 2026
इंदौर:स्वच्छता में नंबर 1 बनने वाला इंदौर अब शराबखोरी में भी प्रदेश का सिरमौर बन गया है. आबकारी विभाग की 2025 की रिपोर्ट ने चौंकाने वाली तस्वीर पेश की है. बीते एक साल में इंदौरवासियों ने 6.17 करोड़ लीटर शराब पी डाली और इस पर 3731 करोड़ रुपये से ज्यादा […]

You May Like