
दमोह.पथरिया विधानसभा क्षेत्र के केवलारी ग्राम की समीप स्थित साजली सिंचाई परियोजना का प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल एवं दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री पटेल ने कहा साजली परियोजना बहुत महत्वपूर्ण योजना हैं। उन्होंने कहा पहले साजली परियोजना के अंतर्गत 10,000 हेक्टेयर क्षेत्र की सिंचाई का लक्ष्य था, जिसे अब बढ़ाकर 15,000 हेक्टेयर कर दिया गया है। राज्यमंत्री पटेल ने कहा डेम का कार्य पूर्ण हो गया हैं, पाईप लाइन का काम दूसरी कंपनी को मिला हैं। योजना का नया टेंडर हुआ हैं, 2026 तक कम्पलीट होगा। राज्यमंत्री पटेल ने कहा परियोजना से लगभग 40 गांव लाभान्वित होंगे जबकि रहली विधानसभा क्षेत्र के 114 गांवों में पीने के पानी की सुविधा भी प्राप्त होगी। उन्होंने कहा पथरिया विधानसभा क्षेत्र में लगभग चार बड़े डैम बनाए गए हैं, जिनसे किसानों के खेतों तक जल पहुंचाने की योजना है, जिससे किसानों की आय भी बढ़ेगी। इस प्रकार, साजली सिंचाई परियोजना न केवल कृषि के लिए बल्कि स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर के सुधार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
