स्विमिंग के दौरान बच्चों की बिगड़ी तबीयत, परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल 

भोपाल। टीटी नगर इलाके में संचालित प्रकाश तरण पुष्कर में बुधवार स्विमिंग के दौरान 2 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. बच्चों को तुरंत उनके परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज हुआ. कुछ दिन पहले यहां स्विमिंग के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई थी.

जानकारी के मुताबिक प्रकाश तरण पुष्कर में स्विमिंग करने पहुंचे बच्चों की तबीयत अचानक खराब हो गई. बताया जा रहा कि 2 बच्चों को सांस लेने में परेशानी महसूस हुई. बच्चों के बीमार होने की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और जेपी अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज के बाद बच्चों को आराम मिलने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई. लिंक रोड नंबर-1 पर संचालित प्रकाश तरण पुष्कर में इस दौरान करीब 25 बच्चों के मौजूद होने की जानकारी सामने आई है, जहां पर सचिन और आध्या नाम के बच्चों को तैराकी के दौरान सांस लेने में परेशानी महसूस हुई. दोनों बच्चों का समय पर उपचार कराया गया.

Next Post

ट्विशा शर्मा मौत मामला: फरार पति पर 30 हजार का इनाम, महिला आयोग ने MP सरकार से मांगी 7 दिन में रिपोर्ट

Wed May 20 , 2026
भोपाल। चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले ने अब राष्ट्रीय स्तर पर तूल पकड़ लिया है. एक ओर फरार पति समर्थ सिंह की गिरफ्तारी के लिए भोपाल पुलिस ने इनाम राशि बढ़ाकर 30 हजार रुपए कर दी है और उसकी तलाश में छह टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, वहीं दूसरी […]

You May Like