ट्विशा शर्मा मौत मामला: फरार पति पर 30 हजार का इनाम, महिला आयोग ने MP सरकार से मांगी 7 दिन में रिपोर्ट

भोपाल। चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले ने अब राष्ट्रीय स्तर पर तूल पकड़ लिया है. एक ओर फरार पति समर्थ सिंह की गिरफ्तारी के लिए भोपाल पुलिस ने इनाम राशि बढ़ाकर 30 हजार रुपए कर दी है और उसकी तलाश में छह टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए मध्यप्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन से सात दिन में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. आयोग ने दहेज प्रताड़ना, मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के आरोपों के बीच निष्पक्ष और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. इधर मामले में ट्विशा के पिता के समर्थन में रिटायर्ड सैनिक भी खुलकर सामने आ गए हैं. रिटायर्ड जनरल श्याम सुंदर के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने बाइक रैली निकालकर निष्पक्ष जांच और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई तथा स्पेशल डीजी को ज्ञापन सौंपकर परिवार को न्याय दिलाने की मांग की.

Next Post

मुनाफे की जंग: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में भोपाल की 3000 मेडिकल दुकानें बंद

Wed May 20 , 2026
भोपाल। राजधानी में बुधवार को ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आव्हान पर हड़ताल की गई जिसके समर्थन में शहर में लगभग 3 हजार मेडिकल स्टोर्स बंद रहे. यह हड़ताल देश व्यापी थी जिसमें ऑन लाइन दवा की बिक्री का विरोध किया गया था. ऑनलाइन बिक्री से जहां […]

You May Like