सैलरी विवाद में कंपनी के बाहर हुआ हंगामा, तोड़फोड़ कर की मारपीट

इंदौर: बाणगंगा क्षेत्र में सैलरी बढ़ाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि कंपनी के बाहर कर्मचारियों को रोककर हंगामा कर दिया, मारपीट हुई और कार्यालय में तोड़फोड़ कर जान से मारने व आग लगाने की धमकी दी गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.बाणगंगा थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर ने बताया कि नंदानगर में रहने वाले अनिल कुमार शर्मा की शिकायत पर मामला दर्ज किया है.

घटना आशा कन्फेक्शनरी, सेक्टर सी सावेर रोड स्थित कंपनी के बाहर हुई, जहां आरोपी पुरुषोत्तम इंगले और निलेश गुर्जर ने खड़े होकर कर्मचारियों को अंदर जाने से रोक दिया. कंपनी मालिक के बेटे संस्कार दरियानी समझाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी. इसी दौरान मनीष यादव, शुभम रघुवंशी और लवकेश भी मौके पर पहुंच गए और सभी ने मिलकर कंपनी में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी. आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़े, गेट और ऑफिस के कांच फोड़ दिए. बीच बचाव करने पहुंचे सिक्योरिटी गार्ड रतन के साथ भी मारपीट की गई. आरोपियों ने धमकी दी कि सैलरी नहीं बढ़ाई तो कंपनी में आग लगा देंगे और जान से खत्म कर देंगे. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

जबलपुर में कृषि मंथन कार्यक्रम: सीएम डॉ यादव ने किए 16.37 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण, स्टार्टअप्स को मिली प्रोत्साहन राशि

Wed Apr 8 , 2026
जबलपुर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित नवाचार केंद्रित कृषि मंथन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ उन्होंने दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम के गायन के साथ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कृषि क्षेत्र में नवाचारों को बढ़ावा देने पर जोर देते […]

You May Like