पीएम की फोटो पर आपत्तिजनक पोस्ट, हिंदू धर्म सेना ने थाने में की शिकायत

जबलपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फोटो पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में हिंदू धर्म सेना जबलपुर महानगर ने मोर्चा खोल दिया। बुधवार को आधारताल थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए सतना निवासी जितेन्द्र चौधरी के खिलाफ देशद्रोह की कार्रवाई की मांग की है। हिंदू धर्म सेना के प्रदेश अध्यक्ष नीरज राजपूत ने बताया कि जितेन्द्र चौधरी ने सोशल मीडिया फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फोटो डालकर उस पर आपत्तिजनक पोस्ट की।

इस तरह की पोस्ट देशद्रोह की श्रेणी में आती है। उक्त पोस्ट संगठन के कार्यकर्ता मुकेश के संज्ञान में आने के बाद इसकी जानकारी दी गई। हिंदू धर्म सेना प्रदेश अध्यक्ष नीरज राजपूत, भाजपा पार्षद महेश राजपूत, विमल राय, मुकेश रजक अविनाश सुखदान, दिनेश छापेल, भरत पासी, आदि ने मांग की है कि उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर देशद्रोह का मामला दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांंग की है।

Next Post

3.67 करोड़ की अचल संपत्ति ईडी ने की जब्त

Fri Jul 24 , 2026
जबलपुर:प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों के तहत जबलपुर में 3.67 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति जब्त की है। यह जब्ती प्रियांक मेहता के खिलाफ एफ ई एम, 1999 के प्रावधानों के उल्लंघन के कारण की गई है।सूत्रों के मुताबिक जांच में पता चला […]

You May Like