भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ जनाक्रोश मार्च

इंदौर:नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने वाली कांग्रेस के खिलाफ़ भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदर्शन किया और जनाक्रोश पैदल मार्च निकाला. मार्च में बड़¸ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुई. इसके साथ ही प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर कांग्रेस का पुतला भी दहन किया गया.शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा ने चिक मंगलूर चौराहे से श्रीराम मंदिर खातीपूरा तक जनाक्रोश पैदल मार्च निकाला. मार्च में बड़ी संख्या में महिलाए शामिल हुई. कॉंग्रेस के कृत्य के विरोध स्वरुप महिलाएं काले वस्त्रों में मार्च में शामिल हुई.

मार्च में महिलाओं ने कॉंग्रेस के खिलाफ के नारे लिखी हुई तख्तियां हाथों में लेकर चल रही थी. एक कार्यकर्ता हाथों में हाँडी लेकर कॉंग्रेस की प्रतीकात्मक अर्थी के आगे आगे चल रही थी. महिला कार्यकर्ता कॉंग्रेस की अर्थी को कंधों पर उठाकर चल रही थी. खातीपुरा चौराहे पर अर्थी से महिला आरक्षण का विरोध करने वाली कॉंग्रेस की अर्थी से पुतले को निकाल कर दहन किया गया. मार्च केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड, महेंद्र हार्डिया व मधु वर्मा, सुदर्शन गुप्ता, अंजू माखीजा, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी आलोक दुबे, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष शैलजा मिश्रा की उपस्थिति में निकाला गया.

इस अवसर पर श्रेष्ठा जोशी, दीप्ति हाडा, स्वाति काशीद, कंचन गिदवानी, नेहा शर्मा, शैलजा मिश्रा, हरप्रीत सिंह बक्शी, राकेश शर्मा, भारत पारख, वरुण पाल, सचिन बंसल, हेमराज वाडिया, रितेश शर्मा, नितिन शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं. नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर आयोजित इस मार्च में मातृशक्ति को सम्मान देने के लिए भाजपा के पुरुष नेता मंच पर नहीं गए. चिकमंगलूर चौराहे पर मंच के सामने खड़े होकर मातृशक्ति को ही मंच समर्पित कर दिया।

पूरे देश में महिलाएं आक्रोशित
मार्च से पहले केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को अधिकार संपन्न बनाने और संसद व राज्यों की विधानसभाओं में 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने के लिए नारी शक्ति वंदन कानून लेकर आए. लेकिन कांग्रेस ने महिलाओं को मिलने वाले इस अधिकार नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध किया है. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा सरकारें महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है. लोकसभा में जिस तरह विपक्ष ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम की खिलाफत की है उसके खिलाफ आज पूरे देश में महिलाएं आक्रोशित हैं. विधायक मालिनी गौड ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने लोकसभा में सिर्फ एक अधिनियम का विरोध कर देश की आधी आबादी का अपमान किया है. मध्यप्रदेश और देश की नारी शक्ति कांग्रेस और विपक्षी दलों द्वारा किए गए अपमान का सबक जरूर सिखाएगी.

Next Post

आउट होने पर भड़के स्टीव स्मिथ, ड्रेसिंग रूम में जमकर मचाया उत्पात, पीसीबी लेगा एक्शन?

Fri May 1 , 2026
ऑस्ट्रेलिया के स्टार स्टीव स्मिथ पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में मुल्तान सुल्तांस के लिए खेलते हुए आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम में गुस्से में नजर आए, जिसका वीडियो वायरल हो गया। पाकिस्तान सुपर लीग 2026 अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है, जहां पहले एलिमिनेटर मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस […]

You May Like