पारा लुढक़कर 8 डिग्री पर पहुंचा

जबलपुर। पारे में लगातार गिरावट आ रही है। साथ ही ठंडी हवाएं चल रही है। जिसके चलते ठंड का असर बढ़ गया है। गुरूवारा को पारा लुढकर आठ डिग्री पर पहुंच गया। ठंडी हवाओं से कंपकंपी छूटी। मौसम विभाग की माने तो अभी पारा और गिरने की संभावना है। इसके साथ ही कड़ाके की ठंड पड़ेंगी।

गुरूवार को अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। सुबह के वक्त आद्रता 71 और शाम को 56 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तर-पूर्वी हवाएं 2 से 3 किमी की रफ्तार से चली।

Next Post

ओडिशा नवल टाटा हाई परफार्मेंस सेंटर ने शाहबाद हॉकी अकादमी हरियाणा को 6-0 से हराया

Thu Dec 11 , 2025
जालंधर 11 दिसंबर (वार्ता) ओलंपियन सुरजीत हॉकी स्टेडियम में जारी उन्नीसवें ऑल इंडिया बलवंत सिंह कपूर अंडर-19 लड़कों के हॉकी टूर्नामेंट के पांचवे दिन वीरवार को पूल बी की ओड़ीशा नवल टाटा हाई परफार्मेंस सेंटर और पूल सी में सुरजीत हॉकी अकादमी की टीम ने चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में अपनी […]

You May Like