जागरूकता रथों एवं मोबाइल फॉरेंसिक लैब को आईजी एवं एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी

ग्वालियर: पुलिस द्वारा चलाये जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आईजी अरविंद सक्सैना और एसएसपी धर्मवीर सिंह ने 5 सड़क सुरक्षा जागरूकता रथों एवं मोबाइल फॉरेंसिक लैब वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में आईजी अरविंद सक्सैना ने कहा कि यातायात जागरूकता रथों का मुख्य उद्देश्य आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

उन्होंने कहा जागरूकता रथों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें और हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना, निर्धारित गति सीमा का पालन करना तथा नशे की हालत में वाहन न चलाना आदि के लिये जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में एसएसपी धर्मवीर सिंह ने कहा कि फॉरेंसिक लैब वाहन से अब घटनास्थल पर ही त्वरित एवं वैज्ञानिक तरीके से फॉरेंसिक जांच संभव हो सकेगी। इन चलती-फिरती प्रयोगशालाओं के माध्यम से अपराध स्थल पर ही डिजिटल साक्ष्य, मोबाइल फोन, सिम कार्ड, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों सहित अन्य महत्वपूर्ण फॉरेंसिक साक्ष्यों का सुरक्षित संकलन एवं प्रारंभिक विश्लेषण किया जा सकेगा, जिससे जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता, विश्वसनीयता एवं गति आएगी।
कार्यक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक विदिता डागर, अनु बेनीवाल, सुमन गुर्जर, डीएसपी यातायात अजीत सिंह , रक्षित निरीक्षक रणजीत सिंह सिकरवार, थाना प्रभारी यातायात कम्पू निरीक्षक के.पी.एस. तोमर, थाना प्रभारी यातायात झांसी रोड निरीक्षक धनंजय शर्मा, थाना प्रभारी गोला का मंदिर सूबेदार अभिषेक रघुवंशी, एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी के संजय कटठ्ल, दिनेश जैन उपस्थित थे।

Next Post

शिवपुरी में राजगढ़ के युवक का गला घोंटकर जंगल में शव दफनाया

Wed Jan 21 , 2026
शिवपुरी: शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तलवेंऊ गांव के पास खाती बाबा मंदिर के समीप पहाड़िया पर जंगल में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की हत्या कर शव को गड्ढे में पत्थरों से ढककर दफनाया गया था।इस सनसनीखेज मामले का खुलासा तब […]

You May Like