भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर ब्राह्मण बालक बालिकाओं को परशुराम रत्न से सम्मानित किया

ग्वालियर: भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव सप्ताह के अंतर्गत आज श्री परशुराम मंदिर घास मंडी मुरार में भगवान श्री परशुराम की शिव चालीसा के साथ पूजा अर्चना पंडित ब्रह्मदेव शास्त्री के मुख्य आचार्यत्व में संपन्न हुई। इस अवसर पर मध्य प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ सर्वप्रथम स्थान प्राप्त करने वाली इकलौते गांव की बेटी गौरी शर्मा सहित आदर्श पुलकित वेदांश अंश मनु कनिका प्रियांशी को भगवान परशुराम रत्न सम्मान से अंग वस्त्र श्रीफल सम्मान पत्र स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया ।

मुख्य अतिथि निरंजन शर्मा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त एवं मुख्य वक्ता नरेश कटारे परमानंद शर्मा कालीचरण शर्मा तीरथ मिश्रा वासुदेव काका, ब्राह्मण सभा मुरार की महिला अध्यक्ष श्रीमती कांता शर्मा, जितेन्द्र कुमार शर्मा थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रकाश नारायण शर्मा, शशिकांत दीक्षित, रामनिवास समाधिया, ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री अजय शुक्ला सुधा दीक्षित, डॉक्टर वंदना भूपेंद्र प्रेमी, संगीता शर्मा, माया भारद्वाज, अंजू दीक्षित मंचासीन थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्राह्मण सभा मुरार के अध्यक्ष राम पाठक ने की। पूजन के मुख्य यजमान श्रीमती अनीता योगेंद्र दीक्षित थे।

Next Post

खाई में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, युवक की दबने से मौत

Sun Apr 19 , 2026
शिवपुरी: जिले के इंदार थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इंदार गांव के बाहर पुलिया के पास खाई में सेंटरिंग से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिससे एक युवक की मौके पर ही दबकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और पुलिस मौके पर […]

You May Like