जावरा में कावड़ यात्रा में फैला करंट, 4 श्रद्धालु झुलसे

रतलाम/जावरा। जिले के जावरा में निकाली जा रही कावड़ यात्रा में हादसा हो गया। हादसे में 4 श्रद्धालु झुलस गए। इनमें से दो को जावरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के ग्राम अर्जला में सोमवार सुबह मनुनिया महादेव तक कावड़ यात्रा निकाली जाती है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। सुबह गांव से शुरू होकर कुछ दूर पहुंची थी, तभी सडक़ पर ऊपर से जा रही बिजली लाइन का तार टूटकर यात्रा में शामिल बैंड गाड़ी पर गिर गया । इससे चार श्रद्धालु करंट की चपेट में आकर घायल हो गए। गम्भीर घायल यशवंत सिंह पिता लालसिंह (20) व कृष्णपाल सिंह पिता धर्मेंद्र सिंह (15)को इलाज के लिए जावरा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। जिनका उपचार चल रहा हैं। यशवंत के अनुसार वह बेंड गाड़ी को धक्का दे रहा था, तभी बिजली का तंत्र टूट कर गिरा, जिससे उसे व अन्य लोगों को करंट लगा।

ग्रामीणों के अनुसार झंड़ा समिति द्वारा अर्जला से ताल के पास मनुनीया महादेव मंदिर तक कावड़ यात्रा निकाली जा रही थी। यात्रा में शामिल बैंडबाजे की गाड़ी आगे चल रही थी। इस दौरान झुलते हुए तार से गाड़ी के आगे का हिस्स टक्करा गया और गाडी आगे निकल गई। लेकिन उसी समय पीछे तार टूटकर नीचे गिर गए, जिसकी चपेट में चल रहे लोग आ गए और मौके पर ही बेहोश हो गए।

Next Post

ओमकारजी के चहेतों ने जोश व उत्साह के साथ मनाया जश्न!

Mon Jul 28 , 2025
ओंकारेश्वर। ज्योतिर्लिंग वाली यह नगरी सावन में भक्तिमय हो गई है। देशभर के श्रद्धालु इन्हीं दिनों में अपने प्रिय ओंकारजी के दर्शन चाहते हैं। महाराष्ट्र और गुजरात का सावन भी शुरू हो चुका है। सावन के तीसरे सोमवार, ओंकारेश्वर और ममलेश्वर दोनों जगह आस्था बानो का कौतूहल साफ नजर आया। […]

You May Like