मुलताई। सराफा बाजार में लूट का प्रयास करने वाले आरोपियों पर पुलिस द्वारा अपराध दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।टीआई देवकरण डहेरिया ने बताया फरियादी मयंक सोनी पिता संतोष सोनी उम्र 21 साल निवासी गायत्री एक्वा के सामनें गांधी चौक मुलताई ने रिपोर्ट किया कि बीते 26 सितम्बर 2025 की रात करीबन 12.30 बजे मै मेरे दोस्त मानस चंदेल व करण पवार तीनो गांधी चौक से हमारे घर तरफ जा रहे थे तभी पुरानी अशोक टाकीज के सामनें चार लोग स्कुटी से दो दो करके हमारे सराफा की दुकान से घर तक रैकी कर रहे थे,एक ज्यूपीटर व एक एक्सेस स्कूटी से थे। जिसमें एक्सेस स्कूटी बिना नम्बर की थी तथा ज्युपिटर स्कूटी का नम्बर एमपी. 48 एमजे. 523 था। हम लोगो नें एक्सेस स्कूटी के साथ टाकिज के सामनें रुके लडको से पुछताछ की जो कि दोनो सिर पर केप पहनें थे तथा मुंह में मास्क लगाये हुये थे, तो वे लोग बाते घुमानें लगे मै व करण वहीं रुककर उनसे पुछताछ करनें लगा तथा मानस गांधी चौक तरफ पुलिस वालो को बुलानें चला गया। इतनें में एक काले रंग की शर्ट पहना लड़का मेरे उपर राड लेकर दौड़ा तथा एक लाल रंग की शर्ट पहने लड़के नें करण के उपर कट्टा निकाल दिया। तभी हम लोग नें आवाज लगाई तो मोहल्ले के लोग पंहुचे तो वे लोग एक सफेद रंग की एक्सेस स्कूटी छोडकर वहां से भाग गये तब तक पुलिस भी सूचना पर आ गई । जो लोग हमारे सराफा में लूट करनें के लिये रैकी कर रहे थे उनमें से एक का नाम राकेश है जो मुलताई का निवासी है जिस लड़के नें पिस्टल निकाली थी। जिस पर पुलिस द्वारा धारा 309(5),312 बीएनएसएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया स्टाफ सहित मौके पर पहुँचकर मौके से एक स्कूटी हथियार रखे व्यक्ति की मौके पर छोड़कर भाग जाने से जप्त की गई है। वही सीसीटीव्ही फुटेज व राकेश गलफट निवासी मुलताई को अभिरक्षा में लिया जाकर पूछताछ करने पर लूट करने के लिये अपने साथी गब्बर निवासी बैतूल व जबलपुर के अन्य 2 लड़को के साथ रैकी करना बताया। राकेश गलफट सराफा की दुकान में काम भी कर चुका है। जिसे सराफा व्यपारियों की गतिविधियों के बारे में जानकारी थी वही आरोपियों को रैकी करवा रहा था। प्रकरण मे पुलिस द्वारा आरोपी संजीव संज्ञा पिता शिवशंकर संज्ञा उम्र 57 साल निवासी अष्टविनायक कालोनी गौढाना बैतूल एवं राकेश पिता बाबुराव गलफट उम्र 30 साल निवासी गुरूसाहब वार्ड मुलताई को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। प्रकरण मे आरोपियो से 2 मोबाइल जप्त किए है। उक्त कार्रवाई में एसडीओपी एसके सिंह, टीआई देवकरण डेहरिया, उपनिरीक्षक छत्रपाल धुर्वे,आरक्षक प्रिंस अहिरवार,
नरेन्द्र कुशवाह, सेवाराम,संजीत जाट,गोपाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
