
सारनी। ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने जलकर एवं नल कनेक्शन की राशी जमा करने की समय सीमा बढ़ाने की मांग नपा सीएमओ से की है. मंगलवार को ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बटेश्वर भारती के साथ एक प्रतिनिधि मंडल ने नपा सीएमओ हितेश शाक्य से मुलाक़ात कर जलकर की राशी जमा करने की समय सीमा बढ़ाने की मांग की है. ब्लाक अध्यक्ष बटेश्वर भारती ने कहा कि पालिका प्रशासन ने पाथाखेड़ा क्षेत्र के वार्डो में नोटिस बांटकर जलकर एवं नल कनेक्शन की राशी जमा नहीं करने पर नल कनेक्शन काटने की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि नपा प्रशासन ने जलकर एवं नल कनेक्शन की राशी जमा करने को लेकर वार्डो मे शिविर आयोजित कर रही है. शिविर के माध्यम से राशी जमा नहीं करने पर नल कनेक्शन काटने की बात कही गई है. ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने सीएमओ को ज्ञापन देकर 90 दिनों का समय देने की मांग की है. नल कनेक्शन काटने पर हड़ताल करने की बात कही है. ज्ञापन देने मे प्रदेश प्रतिनिधि तिरुपति एरलु. जिला महासचिव वसीम खान. कांग्रेस मंडलम राफे बक्स, हेमंत धोटे सहित अन्य नेता शामिल है.
