खाई में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, युवक की दबने से मौत

शिवपुरी: जिले के इंदार थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इंदार गांव के बाहर पुलिया के पास खाई में सेंटरिंग से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिससे एक युवक की मौके पर ही दबकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे।

काफी मशक्कत के बाद ट्रॉली के नीचे दबे युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। खरेह गांव निवासी 33 वर्षीय कृष्णवीर लोधी अपने मकान की छत डालने के लिए अपने जीजा के यहां ईसागढ़ से सेंटरिंग का सामान लेकर लौट रहा था। उसके जीजा सेंटरिंग का काम करते हैं। इसी दौरान इंदार गांव के पास पुलिया के पास ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इंदार पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Next Post

'एक या दो छक्के' के मंत्र ने दिल्ली को जीत दिलाई: डेविड मिलर

Sun Apr 19 , 2026
बेंगलुरु, (वार्ता) डेविड मिलर के “एक या दो छक्के” के मंत्र ने दिल्ली कैपिटल्स को एक शानदार फिनिश तक पहुंचाया। शनिवार को यहां आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ एक यादगार छह विकेट की जीत पक्की करने के लिए डेविड मिलर ने आखिर में शांत रहते हुए भी ज़ोरदार […]

You May Like