MLA आरिफ मसूद के कॉलेज मान्यता प्रकरण की जांच के लिए DGP ने बनाई SIT

भोपाल। उच्च न्यायालय की डबल बेंच के निर्देशों के बाद मध्यप्रदेश पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाणा ने विधायक आरिफ मसूद से जुड़े इंदिरा प्रियदर्शिनी कॉलेज की मान्यता प्रकरण में कथित फर्जी दस्तावेजों की जांच हेतु तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।

गठित एसआईटी का नेतृत्व एडीजी (टेलीकॉम) संजीव शमी करेंगे। टीम में डीआईजी छिंदवाड़ा रेंज डी. कल्याण चक्रवर्ती और एआईजी (प्रशिक्षण) पीएचक्यू भोपाल श्रीमती निमिशा पांडे सदस्य के रूप में शामिल हैं।

यह एसआईटी अब जाली दस्तावेजों के आधार पर कॉलेज की मान्यता दिलाने के मामले की गहन जांच करेगी। डीजीपी मकवाणा ने निर्देश दिए हैं कि जांच निष्पक्ष, विस्तृत और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए।

एसआईटी के सदस्य:

संजीव शमी – एडीजी (टेलीकॉम)

डी. कल्याण चक्रवर्ती – डीआईजी छिंदवाड़ा रेंज

श्रीमती निमिशा पांडे – एआईजी (प्रशिक्षण) पीएचक्यू भोपाल

Next Post

कांग्रेस नेता श्रीकांत दीक्षित को अवैध खनन मामले में 62 करोड़ जुर्माने का नोटिस

Thu Aug 21 , 2025
पन्ना। जिले के कलेक्टर सुरेश कुमार ने कांग्रेस नेता श्रीकांत उर्फ पप्पू दीक्षित और डायमंड स्टोन क्रेशर के प्रोपराइटर को अवैध खनन मामले में नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश खनिज अवैध खनन, परिवहन और भंडारण निवारण नियम 2022 के उल्लंघन पर की गई है। नोटिस के अनुसार दोनों […]

You May Like