बैंक में गबन कर भागा मैनेजर 3 साल बाद गिरफ्तार

खंडवा। बैंक के साथ धोखाधड़ी करने वाले आरोपी बैंक मैनेजर को रामनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वर्ष 2022 में फिनो फाइनेंस बैंक भंडारिया रोड खंडवा में खुली थी। उसकी वसूली का पैसा लेकर आरोपी फरार हो गया था। पुलिस उसे 3 साल से ढूंढ रही थी।

इस बैंक का काम छोटे-छोटे व्यवसाईयों को लोन देकर ब्याज सहित किस्त में रकम वापस लेने का था। फाइनेंस बैंक के ब्रांच मैनेजर मनोहर सिंह पिता मांगीलाल मालवीय निवासी रुपहेड़ा आस्टा जिला सीहोर थे। उनके द्वारा ग्राहकों से पैसा इक_ा कर बैंक में जमा करना था, किंतु ग्राहकों से ली गई रकम 168000 रुपए बैंक मैनेजर बैंक में न जमा कर धोखाधड़ी कर फरार हो गया था। थाना कोतवाली खंडवा में अपराध धारा 420, 409 आईपीसी का अपराध कायम कर आरोपी की तलाश की गई, 2022 से आरोपी फरार हो गया था।

पुलिस अधीक्षक शमनोज कुमार राय ने गंभीर अपराधों के अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए मुहिम चला रखी है। रामनगर चौकी पुलिस द्वारा 2022 से फरार आरोपी मनोहर पिता मांगीलाल मालवीय निवासी रूपखेड़ा थाना आष्टा जिला सीहोर को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। उसे जेल भेज दिया गया है।

Next Post

फिल्मी स्टाईल में नाबालिग बालिका का पीछा, पुलिस ने तीन नाबालिग लडक़ों को पकड़ा

Sat Dec 13 , 2025
शुजालपुर। शहर के मंडी क्षेत्र स्थित प्रेमनगर कॉलोनी का एक वीडियों सामने आया, यह वीडियों कॉलोनी के एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ. यह घटना 30 नवम्बर 2025 की शाम 7.44 की है, जिसमें एक 10 से 12 वर्षीय लडक़ी अपना पीछा कर रहे बाइक पर […]

You May Like