
शुजालपुर। शहर के मंडी क्षेत्र स्थित प्रेमनगर कॉलोनी का एक वीडियों सामने आया, यह वीडियों कॉलोनी के एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ. यह घटना 30 नवम्बर 2025 की शाम 7.44 की है, जिसमें एक 10 से 12 वर्षीय लडक़ी अपना पीछा कर रहे बाइक पर बैठे लडक़ों से बचते हुए भागती हुई नजर आ रही है.
यह वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने घटनाक्रम में रूचि दिखाई, हालांकि जिस नाबालिग लडक़ी के साथ यह घटनाक्रम हुआ उसके परिजनों ने सामाजिक बदनामी के डर से एफआईआर कराने से इंकार कर दिया. पुलिस ने इस वीडियों के आधार पर तीन लडक़ों को पकड़ा जो कि नाबालिग है. इन नाबालिग लडक़ों में से एक लडक़ा आदतन अपराधी होकर एक दर्जन से अधिक प्रकरण उस पर दर्ज है. उक्त नाबालिग लडक़ों में एक लडक़ा मंडी क्षेत्र का व दो लडक़े सिटी क्षेत्र के बताए जा रहे है. पुलिस ने इन लडक़ों को हिरासत में ले लिया लेकिन प्रकरण के आभाव में कोई कार्यवाही नहीं की.
