आकाशीय बिजली से 3 लोग हुए मूर्छित

सतना : जिले के मझगवां क्षेत्र अंतर्गत तुर्रा गांव में गुरुवार की शाम अचानक उस वक्त हडक़ंप मच गया जब आकाशीय बिजली के प्रभाव से महिला समेत 3 लोग अचेत हो गए.
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर बाद जिले के मझगवां क्षेत्र अंतर्गत तुर्रा गांव में अचानक मौसम बदलने लगा. देखते ही देखते आकाश में तेज गरज चमक शुरु हो गई. बताया गया कि इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली वहां के निवासी शिवलाल सिंह के घर की ओर लपकी. देखते ही देखते तेज चटचटाहट की आवाज हुई.

जिससे प्रभावित होकर परिवार के 3 सदस्य शिवलाल सिंह, भाईलाल सिंह और रविता सिंह मूर्छित हो गए. घटना होती देख कुछ दूरी पर मौजूद ग्रामीण सहम गए. फिर किसी तरह हिम्मत जुटाकर लोग शिवलाल के घर तक पहुंचे. तीनों को अचेत अवस्था में पड़ा देख ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उपचार के लिए मझगवां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. जहां पर उन्हें भर्ती करते हुए उपचार शुरु कर दिया गया. वहीं घटना की जानकारी मिलने पर मझगवां पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना के बारे में आवश्यक जानकारी ली.

Next Post

डबरा में मकान खाली कराने के विवाद में हवाई फायरिंग, तीन पर केस

Fri Aug 14 , 2026
ग्वालियर: डबरा सिटी थाना क्षेत्र की लक्ष्मी कॉलोनी में मकान खाली कराने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस के अनुसार सहींडाखुर्द निवासी रविन्द्र रावत (30), जो वर्तमान में रामनरेश शर्मा के मकान में किराए से रह रहे हैं, ने शिकायत दर्ज कराई कि 13 अगस्त की शाम करीब […]

You May Like