
काराकस, 14 जनवरी (वार्ता) वेनेजुएला के विदेश मंत्री यवन गिल ने सोमवार को देश के कई राजनयिक मिशनों पर हमलों की निंदा की और इसे देश के राजनीतिक विरोधियों द्वारा ‘एक समन्वित कार्रवाई’ बताया।
श्री गिल ने टेलीग्राम पर कहा, ”हमारे कई कार्यालयों पर चरमपंथियों द्वारा हमला किया गया है, हमारे राजनयिक कार्यालयों को उसी तरह का नुकसान पहुंचाते हैं, जो वे हमारे प्रिय बोलिवेरियन देश के साथ करना चाहते हैं।”
श्री गिल ने उन पांच देशों – पुर्तगाल, जर्मनी, कोलंबिया, स्पेन और कोस्टा रिका – के अधिकारियों से जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए जांच करने का आह्वान किया, जहां-जहां इस तरह के हमले हुए हैं।
