थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जना नायगन’ 23 जुलाई 2026 को होगी रिलीज

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जना नायगन’ 23 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्देशक एच. विनोथ के निर्देशन में बनी और केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित ‘जना नायगन’ को विजय के फिल्मी करियर की आखिरी फिल्म माना जा रहा है। ऐसे में दुनियाभर में मौजूद उनके प्रशंसक उन्हें अंतिम बार बड़े पर्दे पर मुख्य भूमिका में देखने के लिए उत्साहित हैं।

निर्माता वेंकट के. नारायण ने रिलीज डेट की घोषणा करते हुए कहा कि सिनेमा में कुछ ही ऐसे अवसर आते हैं जो इतिहास का हिस्सा बन जाते हैं और ‘जना नायगन’ उन्हीं में से एक है। उन्होंने कहा कि थलपति विजय के साथ इस ऐतिहासिक सफर का हिस्सा बनना उनके लिए सम्मान की बात है।

नारायण ने कहा,सिनेमा से शुरू हुआ विजय का सफर लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बना और उन्हें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद तक पहुंचाया। उन्होंने विश्वास जताया कि यह फिल्म दर्शकों को यादगार सिनेमाई अनुभव देगी। रिलीज डेट की घोषणा के साथ ही फिल्म को लेकर प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ गया है। निर्माताओं के अनुसार, फिल्म और इसके प्रचार अभियान से जुड़ी अन्य जानकारियां आने वाले दिनों में साझा की जाएंगी।

.....

Next Post

पांढुर्णा से खंडवा जा रही दादाजी धूनीवाले की ऐतिहासिक रथ यात्रा का चिचोली में भव्य स्वागत

Wed Jul 15 , 2026
चिचोली। पांढुर्णा से खंडवा स्थित दादाजी धूनीवाले दरबार के लिए निकली ऐतिहासिक रथ यात्रा मंगलवार को बैतूल जिले के चिचोली पहुंची। चिचोली सीमा में प्रवेश करते ही दादाजी के प्रति अगाध श्रद्धा रखने वाले श्रद्धालुओं ने रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। जयकारों और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालुओं ने […]

You May Like