मैक्सिको सिटी में गैस टैंकर ट्रक में विस्फोट से 57 लोग घायल

मैक्सिको सिटी, 11 सितंबर (वार्ता) मैक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी में एक गैस टैंकर ट्रक में विस्फोट होने से 57 लोग घायल हो गए, जिनमें से 19 की हालत गंभीर है।
स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
श्री क्लारा ब्रुगाडा मोलिना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि यह दुर्घटना ज़ारागोज़ा रोड पर कॉनकॉर्डिया पुल के नीचे हुयी। उन्होंने बताया कि यह घटना स्थानीय समयानुसार बुधवार को अपराह्न लगभग 2:20 बजे घटित हुयी। हादसे के समय 49,500 लीटर क्षमता वाला ट्रक पलट गया। घायलों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में 18 वाहन भी प्रभावित हुए और अस्पतालों में भर्ती 19 घायलों की हालत गंभीर है।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, पुलिस ने दुर्घटनास्थल की घेराबंदी कर दी है और निवासियों की सुरक्षा के लिए आसपास के इलाकों में अवरोधक लगा दिए गये हैं। साथ ही, दुर्घटना के कारणों का सटीक पता लगाने के लिए जाँच के दौरान घटनास्थल को सुरक्षित रखने के लिए भी सुरक्षा उपाय किए गये हैं।

Next Post

अमेरिका में ट्रम्प के समर्थक चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या

Thu Sep 11 , 2025
वाशिंगटन 11 सितंबर (वार्ता) अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के धुर समर्थक एवं युवा कार्यकर्ता चार्ली किर्क की बुधवार को एक विश्वविद्यालय में गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रखर युवा वक्ता चार्ली किर्क 31 वर्ष के थे और उटाह प्रांत में आरेम में उटाह वैली विश्वविद्यालय में छात्रों की […]

You May Like