मांगलिया ब्रिज निर्माण की धीमी रफ्तार से शिप्रा में रोज जाम

इंदौर: मांगलिया रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन रेलवे ब्रिज की धीमी गति के चलते मार्ग बंद होने से शिप्रा क्षेत्र में प्रतिदिन यातायात जाम की स्थिति बन रही है, जिससे यहां के लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत आ रही है.क्षेत्रीय रहवासियों और किसान नेता हंसराज मंडलोई ने आरोप लगाया है कि मांगलिया का रोड बंद होने का खामियाजा शिप्रा क्षेत्र की जनता भुगत रही है. शिप्रा से सांवेर और उज्जैन जाने वाले मार्ग पर डबल ट्रैफिक के कारण घंटों जाम लगता है.

इससे किसान, व्यापारी, स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं और उज्जैन से ओंकारेश्वर जाने वाले श्रद्धालु प्रभावित हो रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि ब्रिज निर्माण कार्य पिछले दो वर्षों से धीमी गति से चल रहा है, जिसके कारण मांगलिया से सीधे सांवेर-उज्जैन जाने वाले वाहन अब शिप्रा होकर गुजर रहे हैं.क्षेत्र में अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था की कमी के चलते शिप्रा चौराहे पर स्थिति और गंभीर हो जाती है. उन्होंने आरोप लगाया कि अव्यवस्था के कारण अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है.

उन्होंने टोल कंपनी से सांठगांठ के चलते निर्माण कार्य जानबूझकर धीमा रखने का आरोप भी लगाया, हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है. रहवासियों ने जाम से स्थायी राहत, पुलिस बल की तैनाती और निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने की मांग की है. चेतावनी दी गई है कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो शिप्रा व आसपास के ग्रामीण चौराहे पर आंदोलन करेंगे.

Next Post

जनगणना के लिए दिया दो दिवसीय प्रशिक्षण

Thu Feb 26 , 2026
सीहोर। जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ. जिला प्रभारी एवं प्रशिक्षक यशस्वी जायसवाल, परिधि भाटी तथा अशोक चौबे ने प्रशिक्षण दिया. उन्होंने डिजिटल माध्यम से डेटा संकलन, मोबाईल एप के उपयोग तथा विभिन्न वेब पोर्टलों के संचालन की जानकारी दी. […]

You May Like