खेजरा मंदिर परिसर में पुजारी की 27 वर्षीय पुत्री ने लगाई फांसी

दमोह:देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर नाका चौकी स्थित खेजरा मंदिर में अज्ञात कारणों के चलते कुंअरपुर खेजरा निवासी 27 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने पंखे से युवती के शव को बरामद कर मोबाइल जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खेजरा मंदिर के पुजारी श्री प्रहलाद दास दुबे की 27 वर्षीय पुत्री प्रमिला ने खेजरा श्री हनुमान मंदिर स्थित स्वयं के बेडरूम में फांसी लगाई।

आत्महत्या के कारण फिलहाल अज्ञात बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। मृतिका के पिता खेजरा मंदिर में पुजारी का काम करते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी देहात अमित गौतम, चौकी प्रभारी विक्रम दांगी, एएसआई अकरम खान सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोबाइल की जांच से आत्महत्या के कारणों का खुलासा होने की संभावना है।

Next Post

ग्वालियर मेला परिसर में डेढ़ माह तक लगेगा श्रावण मेला

Sat Jun 20 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण द्वारा इस वर्ष श्रावण मेले का आयोजन किया जायेगा। यह मेला 20 जुलाई से 31 अगस्त तक निर्धारित किया गया है। ग्वालियर व्यापार मेले के संचालक मंडल की 50वी बैठक मेला प्राधिकरण में आयोजित हुई। प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक जदौन की अध्यक्षता में आयोजित हुई […]

You May Like