भोपाल:सुसनेर विधायक भैरोसिंह बापू के नेतृत्व में हाल कल कांग्रेस की सदस्यता लेने वाली सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी राहुल सिसोदिया ने आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा जताते हुए क्षेत्रीय विकास और जनता की समस्याओं के समाधान हेतु पार्टी के साथ सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने उनका स्वागत कर कहा कि कांग्रेस को सशक्त बनाने में उनका योगदान अहम रहेगा। मौके पर विधायक भैरोसिंह बापू सहित स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और आगामी रणनीतियों को लेकर चर्चा की गई।
