व्यवस्था की बेरुखी: 108 के टायर पंचर, डायल 112 नदारद; आधे घंटे तड़पता रहा घायल, ग्रामीणों ने पिकअप से पहुँचाया अस्पताल

पांढुरना: ग्राम मोहाड-बिरोली मुख्य मार्ग पर एक युवक सडक़ दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने पर लोगों द्वारा इसकी सुचना 108 को देंने पर चालक द्वारा वाहन के दोनों टायर पंचर होने की बात बताते हुए घटना स्थल पर आने से मना कर दिया,वहीं डायल 112 भी नहीं पहुंची,लगभग आंधे घंटे तक घायल युवक सडक़ किनारे ही तड़पता रहा,जिसे जनसहयोग से एक निजी पिकअप मालवाहक वाहन से नगर जिला मुख्यालय के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया,जहां उसे भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शी सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार गुरूवार को नगरीय सीमा से लगे ग्राम मोहाड – बिरोली के पास अंधे मोड़ पर ग्राम बिरोली निवासी युवक रामदायल पिता करू परिहार जब पांढुरना से अपने गृह ग्राम वापस जा रहा था,इसी दौरान ग्राम के पास ही सडक़ किनारे इसका वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा जिससे यह गंभीर रूप से जख्मी हो गया,राहगिरों द्वारा दुरभाष से इस दुर्घटना की सूचना 108 को दी गई,लेकिन वाहन चालक ने इस वाहन के डायर पंचर होने की बात बताते हुए घटना स्थल पर पहुंचने में अपनी असमर्थता बताई। इसके बाद डायल 112 को भी इसकी सूचना दी गई,लेकिन आंधे घंटे तक भी यह वाहन नहीं पहुंचने तथा दुर्घटना में डायल उक्त युवक की गंभीर अवस्था को देखते हुए राहगीरों ने एक निजी मालवाहक पिकअप की मदद से घायल युवक को नगर जिला मुख्यालय के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया,जहां इसे भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
इनका कहना है 
रामदयाल के घायल होने पर मैन मेरे मोबाइल फोन से 108 को सूचना दी,यह काँल भोपाल सेंटर पहुंचा था,जहां के अधिकारी द्वारा पांढुरना स्थित डायल 108 को फोन करने पर उसने वाहन के टायर पंचर होने की बात कहीं थी,इसलिए हमने पिकअप वाहन से रामदयाल को पांढुरना चिकित्सालय लाया ।
पवन परिहार ग्राम बिरौली
एक 108 वाहन मरीजों को लेकर सुबह ही नागपुर गई है,दूसरा वाहन भी है,लेकिन उसके टायर पंचर है,इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है,मै इसका पता लगाता हूँ । डां.दीपेन्द्र सलामे खंड चिकित्सा अधिकारी

Next Post

उपार्जन केंद्रों पर किसानों का स्वागत-सम्मान कर उनसे संवाद कर रही भाजपा

Thu Apr 16 , 2026
ग्वालियर: प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2026 को “किसान कल्याण वर्ष” के रूप मे घोषित किया गया है। किसानों की रवी की फसल का उपार्जन कार्य ग्वालियर चंबल संभाग में शुरू हो गया है. इसके निमित्त भाजपा किसान मोर्चा ग्वालियर महानगर विभिन्न उपार्जन केंद्रों पर किसानों का स्वागत-सम्मान और उनसे संवाद […]

You May Like