उपार्जन केंद्रों पर किसानों का स्वागत-सम्मान कर उनसे संवाद कर रही भाजपा

ग्वालियर: प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2026 को “किसान कल्याण वर्ष” के रूप मे घोषित किया गया है। किसानों की रवी की फसल का उपार्जन कार्य ग्वालियर चंबल संभाग में शुरू हो गया है. इसके निमित्त भाजपा किसान मोर्चा ग्वालियर महानगर विभिन्न उपार्जन केंद्रों पर किसानों का स्वागत-सम्मान और उनसे संवाद कर रहा है. भाजपा किसान मोर्चा ग्वालियर महानगर ने आज दिनारपुर कृषि मंडी नारायण विहार गोला का मंदिर पर किसानों का स्वागत, सम्मान और संवाद कार्यक्रम आयोजित किया.

कार्यक्रम मे भाजपा ग्वालियर के अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया के मुख्य आतिथ्य में पूर्व जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, विशिष्ट अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गिर्राज व्यास के साथ किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Next Post

115 साल पुराने भगवान परशुराम के मंदिर में आज शाम होगी पूजा अर्चना

Thu Apr 16 , 2026
ग्वालियर: भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव सप्ताह के अंतर्गत आज गुरुवार को सायं 6 बजे हरिनिर्मल टॉकीज के समीप 115 साल पुराने उत्तर भारत के एकमात्र भगवान परशुराम के मंदिर में पूजा अर्चना सकल ब्राह्मण महा समिति के तत्वाधान में की जाएगी। भगवान श्री परशुराम प्राचीन मंदिर पर अभिषेक एवं सप्त […]

You May Like