झाबुआ: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भाजपा की गैर में शामिल होने आज झाबुआ आ रहे हैं। भाजपा द्वारा यह गैर ढोल-मांदलों और पार्टी के झंडों के साथ निकाली जाएगी। डॉ. यादव भील भील महासम्मेलन में शिरकत करेंगे।
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय होने से बसों के स्थान को बदला गया है। उन्हें अब राजगढ़ नाके खड़े करवाया जा रहा है। इस संबंध में निजी चालक-परिचालक संघ की यातायात पुलिस से हुई चर्चा उपरांत बसों का स्थान राजगढ़ नाका गरबा ग्राउंड में नियत किया गया है। 8 एवं 9 मार्च को सभी निजी एवं सरकारी बसे गरबा ग्राउंड के यहां खड़ी रहेगी।
