
बीजाडांडी। मंगलवार को विकासखण्ड बीजाडांडी के मॉडल स्कूल एवं कन्या परिसर में तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मप्र जन अभियान परिषद के सलाहकार शिवनारायण पटेल, संभाग समन्वयक रवि प्रसाद बर्मन, जिला समन्वयक राजेन्द्र चौधरी, विकासखण्ड समन्वयक मंजुलता पांडेय सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में नवांकुर संस्था प्रमुख आदित्य मिश्रा ने सभी अतिथियों का परिचय कराया और पौधों के साथ उनका सम्मान किया। इसके बाद शिवनारायण पटेल ने उद्बोधन दिया, वहीं जनपद पंचायत बीजाडांडी के उपाध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने विद्यार्थियों को तिरंगा यात्रा के महत्व और उद्देश्य की जानकारी दी।
रैली में “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” के नारों के साथ विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में शपथ ग्रहण भी कराया गया, जिसमें सभी ने राष्ट्रध्वज का सम्मान और देश की एकता-अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जगत सिंह परते, हरिलाल परते, दिलीप बरकडे, बद्री प्रसाद मरकाम, श्रद्धा तिवारी, देव प्रकाश पांडे, विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं की सहभागिता उल्लेखनीय रही। राष्ट्रभक्ति और एकता के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
