सीएम डॉ यादव ने बिरसा मुंडा के बलिदान को किया नमन, कहा मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की दिशा में बढ़ रहा देश

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजातीय गौरव भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्ष और योगदान को स्मरण किया। वहीं, उन्होंने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कहा कि देश विकसित भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया था। उन्होंने जनजातीय समाज की अस्मिता, संस्कृति और अधिकारों के संरक्षण के लिए आजीवन संघर्ष किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके त्याग और योगदान के प्रति राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कहा कि देश ने 12 वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं को हमेशा ‘प्रधानसेवक’ मानकर राष्ट्रसेवा को सर्वोपरि रखा है और इसी भावना के साथ वे विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

Next Post

जीआरपी ने लाखो के मोबाइल किए बरामद

Tue Jun 9 , 2026
जबलपुर: शासकीय रेल पुलिस जबलपुर रेंज के थानों की पुलिस ने 3 लाख 5 हजार रुपये कीमत के 24 मोबाइल फोन आरोपियों के पास से बरामद किये हैं। वही इन मोबाइल फोन को उनके हकदारों को लौटाया भी जायेगा। बताया जाता है कि रेल पुलिस अधीक्षक जबलपुर रेंज के निर्देश […]

You May Like