शीतलहर की चपेट में शहर, बादलों का डेरा, दिन चढ़ा, सूर्यदेव नहीं निकले

जबलपुर: शहर शीतलहर की चपेट में आ गया है।‌ आसमान पर बादलों का डेरा है सुबह घने कोहरे के साथ हुई। दिन चढ़ गया है लेकिन सूर्यदेव नहीं निकले हैं। ठंडी हवाएं चल रही है। सुबह से लोग गर्म कपड़े लादे नजर आ रहे हैं। ठंड से बचने दिनदहाड़े अलाव जल उठे हैं।मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ, ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से लगभग 3.1 किमी की ऊँचाई पर अवस्थित है मध्य एवं ऊपरी क्षोभमंडलीय स्तरों में एक टूफ माध्य समुद्र तल से लगभग 5.8 किमी की ऊँचाई पर उत्तर में विस्तृत है। उत्तर भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी घंटे की ऊँचाई पर लगभग 213 किमी प्रति घंटा गति से उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही है।

Next Post

साईं बाबा मंदिर पर महिला की सोने की चेन चोरी

Sat Jan 3 , 2026
ग्वालियर: साईं बाबा मंदिर पर एक दर्शनार्थी महिला के गले से सोने की चेन चोरी हो गई। महिला दर्शन करने मंदिर गई थीं, लेकिन लौटकर घर पहुँचने पर उन्हें अपनी 14 ग्राम की सोने की चेन गायब मिली। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। दो महिलाएं […]

You May Like