‘यादव जी की लव स्टोरी’ का टीज़र रिलीज

मुंबई, 05 फरवरी (वार्ता) फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ का टीज़र रिलीज हो गया है। ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के पहले लुक पोस्टर से उत्सुकता पैदा करने के बाद, ओम ठाकुरानी प्रोडक्शन और निर्माता संदीप तोमर ने फिल्म का बहुप्रतीक्षित टीज़र रिलीज़ कर उत्साह को एक नए स्तर पर पहुँचा दिया है। यह टीज़र दर्शकों को फिल्म की दुनिया की झलक दिखाता है और एक हार्ड-हिटिंग कहानी के बीच प्रमुख किरदारों से परिचय कराता है, जिसमें एक्शन, रोमांस और भावनाओं का दमदार संगम देखने को मिलता है।

फिल्म में प्रतिभाशाली कलाकारों की शानदार टीम है, जिसमें प्रगति तिवारी, विशाल मोहन, अंकित भडाना, सुविंदर विक्की, मानसी रावत और दीपक कपूर शामिल हैं। टीज़र अपनी प्रभावशाली कहानी और सशक्त प्रस्तुति के साथ पहले ही पल में दर्शकों का ध्यान खींच लेता है। अंकित भडाना द्वारा निर्देशित और आयस्कांत तोमर द्वारा लिखित ‘यादव जी की लव स्टोरी’ में आत्मा को छू लेने वाला संगीत है, जो फिल्म की थीम के साथ बेहद खूबसूरती से जुड़ता है। यह फिल्म एक सामाजिक रूप से संवेदनशील और बहस के केंद्र में रहे विषय को ईमानदार दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करती है।

27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही ‘यादव जी की लव स्टोरी’ का संगीत विष्णु नारायण और प्रगति म्यूज़िक ने तैयार किया है, जबकि गीतों को रोहित सरधना और प्रगति म्यूज़िक ने लिखा है।

Next Post

हंगामे के बीच लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित, पीएम का जवाब नहीं हो सका

Thu Feb 5 , 2026
नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाया गया धन्यवाद प्रस्ताव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवाब दिए बिना ही ध्वनिमत से पारित हो गया। सदन में विपक्ष के लगातार शोर-शराबे और नारेबाज़ी के बीच स्पीकर ने प्रस्ताव को मतदान के लिए प्रस्तुत किया, […]

You May Like