बदमाशों ने किया मजिस्ट्रेट के घर में डकैती का प्रयास

सतना: शहर सहित जिले भर में कानून-व्यवस्था का इकबाल कितना बुलंद है इसकी तस्दीक हर रोज सामने आ रही घटनाओं के जरिए की जा सकती है. शहर के आमजन के घरों में चोर-बदमाशों द्वारा धावा बोलने की घटनाएं तो पहले से ही होती आ रही थीं. लेकिन अब बदमाशों ने दुस्साहसिक तरीके से मजिस्ट्रेट के घर में ही डकैती डालने का प्रयास करके पुलिस के सामने खुली चुनौती प्रस्तुत कर दी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के रामपुर बघेलान तहसील अंतर्गत पदस्थ मजिस्ट्रेट आनंद बागरी शहर के विराट नगर कालोनी में किराए का मकान लेकर रहते हैं. रविवार-सोमवार की दरमियानी रात घर में केवल मजिस्ट्रेट और उनकी पत्नी मौजूद थे. बताया गया कि रात के लगभग 1 बजे जब सभी लोग गहरी नींद में थे अचानक आधा दर्जन से अधिक बदमाश मजिस्ट्रेट के घर के बाहर एकत्र हो गए.

जिसमें से दो बदमाश चहरदिवारी फांद कर अंदर चले गए और घर के पिछले क्षेत्र में स्थित खिडक़ी में रॉड फंसाकर उसे तोडऩे का प्रयास करने लगे. इसी दौरान वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे का मोशन सेंसर सक्रिय हो गया और अलार्म बजने लगा. जिसे सुनकर मजिस्ट्रेट श्री बागरी की नींद खुल गई. पिछले हिस्से की खिडक़ी पर हो रही खटपट को सुनते ही उन्होंने तेज आवाज में पूछा कि कौन है. घर के अंदर से हलचल होती देख बदमाश बाहर निकल गए.

लेकिन बेखौफ बदमाश यहीं पर नहीं रुके बल्कि इसके बाद उन्होंने पड़ोस में स्थित एक घर और ज्वेलर्स की दुकान में धावा बोला. जहां पर उन्हें जो कुछ भी काम का समझ में आया उसे उठाकर वे अपने साथ ले गए. घर के अंदर मौजूद आलमारी को तोडक़र बदमाशों ने जेवर-नकदी की तलाश में उसमें रखे कपड़े सहित अन्य सामान को जहां-तहां बिखरा दिया. यह तो गनीमत रही कि आधा दर्जन से अधिक की संख्या में पहुंचे बदमाशों का कालोनी के किसी रहवासी से आमना-सामना नहीं हुआ. अन्यथा गंभीर घटना सामने आ सकती थी.
  पुलिस ने शुरु की जांच
घटना की जानकारी मिलने पर सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेंंद्र सिंह परिहार और नगर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए. पुलिस अधिकारियों द्वारा मजिस्ट्रेट सहित अन्य प्रभावितों से घटना के बारे में जानकारी जुटाई. इसी कड़ी में डाग स्क््वाड और फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ द्वारा घटना स्थल की जांच की गई. स्थानीय रहवासियों ने पुलिस को बताया कि पिछले कई दिनों से उनकी कालोनी में संदिग्ध लोगों की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. वहीं कुछ लोगों ने यह भी बताया कि  बीती रात 7-8 की संख्या में बदमाश किसी इलेक्ट्रिक ऑटो में सवार होकर वहां पहुंचे थे. पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज और रहवासियों से मिली जानकारी के आधार पर जांच की जा रही है. गौरतलब है कि इसी कालोनी में पिछले दिनों वरिष्ठ पत्रकार के घर में भी बदमाशों ने घुसने का प्रयास किया था.

Next Post

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में महायुति बिखरी: 264 निकायों पर मतदान, शिंदे गुट कई जगह कांग्रेस-NCP के साथ, BJP से दोस्ताना मुकाबले में खटास

Tue Dec 2 , 2025
नई दिल्ली, 02 दिसंबर, 2025: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण में 264 नगर परिषद और नगर पंचायतों के लिए मतदान हो रहा है। यह चुनाव मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के लिए सिर्फ चुनावी चुनौती नहीं, बल्कि महायुति (बीजेपी, शिंदे शिवसेना, अजित पवार एनसीपी) के भीतर गठबंधन की परीक्षा […]

You May Like