रीवा जिले के मंनगवा थानान्तर्गत बेलवा पैकान गांव में चोरों ने एक ही रात तीन घरों को निशाना बनाया। चोर घरों से महिलाओं के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत 30 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। सुबह घरों में सामान बिखरा मिलने और कीमती चीजें गायब होने पर परिवारों को चोरी का पता चला। एक साथ तीन घरों में हुई वारदात से गांव में दहशत है।
जानकारी के मुताबिक, चोरों ने गांव के धीरेंद्र सिंह, इंद्रपाल साकेत और रामलोचन साकेत के घरों में चोरी की। रात के समय घरों में घुसे चोरों ने कमरों और अलमारियों को खंगाला। इसके बाद जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
सुबह चोरी की खबर फैलने पर गांव के लोग पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे। परिवारों के मुताबिक, चोर बड़ी मात्रा में जेवरात और अन्य सामान ले गए हैं। चोरी गए सामान की कुल कीमत 30 लाख रुपए से अधिक बताई गई है।
मनगवां थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा ने बताया कि बेलवा पैकान गांव के तीन घरों में चोरी की सूचना मिली है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटा रही है। चोरों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से भी जानकारी
ली जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
