दबिश देकर पुलिस ने जुआरियों को पकड़ा, ढाई लाख का सामान बरामद

भोपाल। गुनगा थाना पुलिस ने दाबिश देकर जुआरियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया. पुलिस ने

कार्रवाई के दौरान ₹1,04,100/- नगद सहित कुल ₹2,40,000/- का सामान जब्त किया.

पुलिस के मुताबिक सूचना मिली कि थाना गुनगा क्षेत्र के ग्राम बगराज पहाड़ी स्थित निर्माणाधीन गौशाला के पास सोमवार को देर रात कुछ व्यक्ति जुआ खेलकर अवैध लाभ कमा रहे हैं. सूचना पर त्वरित कार्रवाही करते हुए पुलिस टीम ने देर रात्रि मौके पर दबिश दी. इस मौके पर पुलिस ने घेराबंदी कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि कुछ आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए. आरोपियों सोनू अहिरवार (33), अभिषेक (30) और नरेश नागर (49) निवासी हिनौती सड़क के पास कुल ₹1,04,100/- नगद, 3 मोबाइल फोन, 52 ताश के पत्ते औऱ एक मोटरसाइकिल जब्त की गई. पुलिस ने कुल ₹2,40,000/- सामान बरामद किया है. आरोपियों के खिलाफ थाना गुनगा में जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया. पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है.

Next Post

अवैध छुरी के साथ आरोपी गिरफ्तार

Tue Mar 24 , 2026
भोपाल। ऐशबाग थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से मौके पर मिली धारदार अवैध छुरी को भी जब्त किया गया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि जनता क्वाटर रोड पर एक व्यक्ति अवैध छुरी के साथ घूम रहा है. मौके […]

You May Like