एथेन क्रैकर प्लांट का हो रहा विरोध, किसानों ने सौंपा ज्ञापन

आष्टा। बापचा, भवरी, अरनिया दाउद, बागैर सहित आसपास के गांवों के किसानों ने आज तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार राम पगारे को ज्ञापन सौंपा. किसानों ने बताया कि पूर्व में भी ट्रैक्टर रैली और विरोध के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी, लेकिन शासन ने ध्यान नहीं दिया. उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र उपजाऊ भूमि वाला है, जहां से देशभर में प्रसिद्ध शरबती गेहूं पैदा होता है. यदि प्लांट स्थापित हुआ तो किसानों की खेती और आजीविका समाप्त हो जाएगी तथा पर्यावरण भी गंभीर रूप से प्रभावित होगा. किसानों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जबरन भूमि अधिग्रहण की कोशिश पर उग्र आंदोलन होगा. उन्होंने आष्टा बंद, चक्काजाम और कलेक्ट्रेट घेराव तक की चेतावनी दी. इस अवसर पर कई ग्रामीण किसान प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

 

 

Next Post

स्कूल में घटिया निर्माण को लेकर छात्रों-ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

Sat Aug 30 , 2025
सीहोर। इछावर तहसील मुख्यालय के पास स्थित ग्राम ब्रिजीशनगर में लाखों रुपए की लागत से बन रहे हायर सेकंडरी स्कूल भवन के निर्माण में अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थियों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. शुक्रवार को छात्रों ने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ मिलकर नारेबाजी की. जानकारी के अनुसार, लोक […]

You May Like