जबलपुर: शासकीय रेल पुलिस जबलपुर रेंज के थानों की पुलिस ने 3 लाख 5 हजार रुपये कीमत के 24 मोबाइल फोन आरोपियों के पास से बरामद किये हैं। वही इन मोबाइल फोन को उनके हकदारों को लौटाया भी जायेगा। बताया जाता है कि रेल पुलिस अधीक्षक जबलपुर रेंज के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 24 विभिन्न कंपनियों के मोबाइल कीमती 3,05,679 रुपये की जब्ती की गई है।
जिनमें जीआरपी थाना जबलपुर द्वारा 04 मोबाइल कीमत 47200 रुपये, जीआरपी थाना कटनी द्वारा 10 मोबाइल कीमती 1,17,000 रू, जीआरपी थाना सागर द्वारा 04 मोबाइल कीमती 65282 रू, जीआरपी थाना गाडरवारा द्वारा 02 मोबाइल कीमती 26999 रू, जीआरपी थाना शहडोल द्वारा 02 मोबाइल कीमती 25199 रू एवं जीआरपी थाना रीवा द्वारा 02 मोबाइल कीमती 23999 रुपये के जप्त करने में सफलता प्राप्त की है। उपरोक्तानुसार उत्कृष्ट कार्य हेतु पुलिस अधीक्षक रेलवे जबलपुर द्वारा अधिकारी कर्मचारियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।
