रूसी वायु रक्षा ने रात भर में मार गिराए 145 यूक्रेनी ड्रोन : रक्षा मंत्रालय

मॉस्को, 16 मार्च (वार्ता) रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने रात भर में देश के विभिन्न क्षेत्रों में यूक्रेन के 145 ड्रोन मार गिराये हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “पिछली रात के दौरान ड्यूटी पर तैनात वायु रक्षा प्रणालियों ने विमान-प्रकार के 145 यूक्रेनी मानवरहित हवाई वाहनों (यूएवी) को रोका और नष्ट कर दिया।” बयान में कहा गया है कि रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने रात भर में मॉस्को क्षेत्र के ऊपर 53 ड्रोन रोके और नष्ट किये, जिनमें मॉस्को की ओर उड़ रहे 46 ड्रोन भी शामिल थे।

Next Post

अफगानिस्तान : सीमा पार से हुए हमलों में दो की मौत, पांच घायल

Mon Mar 16 , 2026
काबुल, 16 मार्च (वार्ता) पूर्वी अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में रविवार रात सीमा पार से किये गये हमलों में दो लोग मारे गये और पांच अन्य घायल हो गये। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता मुस्तगफर गुरबाज ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी तोपखाने ने रविवार रात गुरबाज […]

You May Like

मनोरंजन