सजेली फाटक पर दर्दनाक हादसा पिता और बेटे की घटना स्थल पर मृत्यु

मेघनगर । मेघनगर से 6 कीमती दुर सजेली फाटक पर तलावली के भाण्जी उम्र 70 वर्ष व बहादुर 50 वर्ष की ट्राला व मोटरसाइकिल भिड़ंत से घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई सजेली फाटक के आसपास आए दिन हादसे हो रहे हैं जिसमें अनेक लोग अपनी जान भी गवा चुके हैं। जिसका मुख्य कारण है कि मेघनगर थांदला के बीच सजेली गांव में रेलवे लाइन पर हो रहे ओवर ब्रिज के निर्माण के कार्य का पूर्ण न होना । जिसके चलते अभी तक कोई लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है ।

जिसके चलते दिनांक 11 अगस्त 2026 को भी एक सड़क हादसे में मेघनगर विकासखंड के ग्राम पंचायत तलावली के सरपंच के भाई व पिताजी की भी दुर्घटना में मृत्यु हो गई है । पूर्व में भी एक बस से कंडक्टर गिरने से उसकी भी मृत्यु हो चुकी है । इस ब्रिज का निर्माण का कार्य पिछले तीन वर्ष पूर्व प्रारंभ किया गया था जो कि आज दिनांक तक भी पूर्ण नहीं किया जा सका है जिसके कारण आए दिन दुर्घटना हो रही है संपूर्ण क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्यक्त है। उक्त मार्ग पर अभी के समय वाहनों का आवागमन ज्यादा हो रहा है क्योंकि उक्त मार्ग दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे 8 लेन को भी कनेक्ट करता है साथ ही गुजरात से चलकर मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने के लिए भी लोगों का आवागमन हमेशा रहता है रोड निर्माण के चलते इस रोड पर आए दिन जाम लगते रहते हैं

Next Post

लापरवाही से दौड़ रही कार ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी घायल

Tue Aug 11 , 2026
रतलाम। सैलाना थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए। दुर्घटना सगस बाबजी के पास पिपलोदा रोड पर हुई। शिकायत के बाद पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू […]

You May Like