मोदी के आवास पर उच्च स्तरीय बैठक, शाह भी हुए शामिल

नयी दिल्ली 16 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार शाम अपने आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक की जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी हिस्सा लिया।

श्री मोदी की अध्यक्षता में एक घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में श्री शाह के अलावा विदेश मंत्री डॉ़ एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद थे।

इस बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई इस बारे में आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं दी गई है हालांकि यह माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने गृह मंत्री , विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के साथ ऑपरेशन सिंदूर के बाद मौजूदा स्थिति की समीक्षा की है। इसके अलावा आगे की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

Next Post

E-KYC कार्य में लापरवाह तीन शासकीय कोटेदार बर्खास्त

Fri May 16 , 2025
सिंगरौली। ई-केवाईसी के कार्य में लापरवाही किये जाने के कारण बैढ़न, देवसर एवं चितरंगी जनपद पंचायत क्षेत्र के तीन शासकीय उचित मूल्य दुकान के विक्रे ताओं को कलेक्टर ने बर्खास्त कर दिया है। साथ ही अन्य विक्रेताओं के विरूद्ध जल्द कार्रवाई की जा सकती है। सहकारिता विभाग के उपायुक्त पीके […]

You May Like